- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Put Modern Racks On Malwa Express Now Shocks Will Be Reduced
मालवा एक्सप्रेस में आधुनिक रैक लगाए, अब झटके कम लगेंगे
डॉ. आंबेडकरनगर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन मालवा एक्सप्रेस के कोच ज्यादा आरामदायक बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों को इसमें झटके भी कम लगेंगे। इसमें कनवेशनल रैक के स्थान पर एलएचबी रैक लगाएंगे।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल की विभिन्न गाड़ियों के कनवेशनल रैक को एलएचबी रैक में बदला जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में डॉ. आंबेडकर नगर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन नं. 12919/12920 मालवा एक्सप्रेस के सभी रैक को एलएचबी रैक में बदला जा रहा है। ट्रेन नं. 12919 डॉ. आंबेडकरनगर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस में 20 मार्च से और ट्रेन नं. 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा
एक्सप्रेस में 22 मार्च से एलएचबी रैक लगाए जाएंगे।