पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Rang Panchami Five Gears Will Come Out Dhol Tasha Party Of Punjab Maharashtra Will Come With Tableaux

रंग पंचमी...पांच गेर निकलेगी, झांकियों के साथ पंजाब, महाराष्ट्र के ढोल-ताशा पार्टी आएंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | रंगपंचमी पर शनिवार को पांच गेर निकलेगी। महाकालेश्वर मंदिर से वीरभद्र ध्वज चल समारोह में 6 झांकियां और पंजाब, महाराष्ट्र के ढोल-ताशा दल, भांगड़ा दल भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा सिंहपुरी और भागसीपुरा से दो-दो गेर निकलेंगी। इनमें ढोल-ढमाकों के साथ अखाड़े और ध्वज भी शामिल रहेंगे। कोरोना को देखते हुए गुलाल पर प्रतिबंध रहेगा।

वीरभद्र ध्वज चल समारोह

महाकाल मंदिर से शाम 5.30 बजे

रूट- महाकाल चौराहा, तोपखाना, दौलतगंज, नईसड़क, कंठाल, गोपाल मंदिर, गुदरी होकर महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

खास बात- सेहरा दर्शन, श्रीजी फूल बंगला, हनुमान व सूर्य, शिव लीला सहित 6 झांकियां। पंजाब का भांगड़ा दल, नासिक, मुंबई, पुणे के ढोल-ताशा दलों का प्रदर्शन।

सिंहपुरी की गेर, महाकाल से ध्वज लेंगे

पहली गेर- सिंहपुरी से दोपहर 2 बजे

रूट- सिंहपुरी से मल्हार मार्तंड मंदिर से होकर महाकाल मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद गैर इसी मार्ग से वापस सिंहपुरी आएगी।

खास बात- महाकाल मंदिर से ध्वज दिया जाएगा।

दूसरी गैर- सिंहपुरी से शाम 7 बजे

रूट- गेर सिंहपुरी से गणगौर दरवाजा होकर शिप्रा जाएगी जहां ध्वज पूजन के बाद कार्तिक चौक, ढाबारोड, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी होकर सिंहपुरी आएगी।

खास बात- ढोल-ढमाकों के साथ ब्राह्मण समाजजन शामिल होंगे।

भागसीपुरा का विक्रम ध्वज चल समारोह

पहली गेर- भागसीपुरा से दोपहर 1 बजे

रूट- छोटा सराफा, खाराकुआं, गोपाल मंदिर, गुदरी, व्यायामशाला गली होकर भागसीपुरा आएगी।

खास बात- रंग खेलते हुए निकलेगी।

दूसरी गेर- भागसीपुरा से शाम 5 बजे

रूट- लोहे का पुल, महाकाल, गुदरी, कहारवाड़ी होकर रामघाट जाएगा। जहां ध्वज पूजन होगा। इसके बाह कहारवाड़ी, गुदरी, गोपाल मंदिर, बड़ा व छोटा सराफा, खाराकुआं होकर भागसीपुरा लौटेगी।

खास बात- ध्वज निशान, ढोल, अखाड़ों के साथ निकलेगी।

खबरें और भी हैं...