पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Rangpanchami Lowest Temperature In 15 Years 85 Degrees Lower Than Last Year

रंगपंचमी पर 15 साल में सबसे कम तापमान, पिछले साल से 8.5 डिग्री कम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से रंगपंचमी 15 साल में सबसे ज्यादा सर्द रही। रंगपंचमी पर 15 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि दिन में तापमान 30 डिग्री से कम रहा।

शहर में शनिवार को तीखी धूप तो खिली रही लेकिन इसके बावजूद दिनभर 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण दिन में हल्की ठंडक बनी रही। हालांकि दिन में तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। पिछले वर्ष रंगपंचमी (25 मार्च 2019) पर 37.5 डिग्री तापमान था। इस साल रंगपंचमी पर 8.5 डिग्री कम तापमान रहा। शुक्रवार-शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। 15 साल में केवल 9 मार्च 2007 को रंगपंचमी पर इससे कम 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा था।

कल से फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने रविवार को उज्जैन में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोप आैर बंगाल की खाड़ी में भी एक सिस्टम के सक्रिय होने के कारण यह स्थितियां बनी हैं। बादल छंटने के बाद फिर ठंडी हवा आना शुरू होगी। 16-17 मार्च से फिर तापमान गिरेगा।

खबरें और भी हैं...