- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Registration Of 400 Young Men And Women For Introduction Conference
परिचय सम्मेलन के लिए 400 युवक-युवतियों का पंजीयन
उज्जैन | 19 अप्रैल को होने वाले अभा सर्व रविदास अनुयायी समाज युवक-युवती परिणय परिचय सम्मेलन में प्रकाशित होने वाली सामाजिक स्मारिका के लिए 400 युवक-युवतियों का पंजीयन हो चुकी है। स्मारिका में ऑनलाइन पंजीयन की आखिरी 31 मार्च है।
समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मोहने ने गुुरुवार को हुई बैठक में बताया कि सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को लेकर सुझाव दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आत्माराम पंचोली, रमेशचंद्र सुर्यवंशी, रामसिंह सोलंकी, महासचिव प्यारेलाल बर्ले, सचिन राजेश डागरे, काशीराम चौधरी, भोजन प्रभारी रवि बिजोरिया, स्मारिका प्रभारी चेतन अहिरवार, साजसज्जा प्रभारी नारायण डोरे, पंजीयन प्रभारी सीताराम राजश्री, प्रचार प्रसार प्रभारी दर्शन परमार, सह प्रभारी हरीश भारती आदि मौजूद थे।