पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Returned Home Claiming Bisahu Will Become A Minister Shera And Rambai Left Bhopal Again

घर लौटे बिसाहू का दावा- मंत्री बनूंगा; शेरा और रामबाई ने फिर छोड़ा भोपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बिसाहू बोले- मैं तो तीरथ करने गया था

बेंगलुरू में बीते छह दिन से जमे तीन कांग्रेसी विधायकों में से एक बिसाहूलाल सिंह रविवार को भोपाल लौट आए। यहां आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की और इसके बाद कहा- मैं तो तीरथ करने गया था। मुझे किसी ने बंधक नहीं बनाया। मैं कांग्रेस में ही रहूंगा। मुझे मंत्री बनने का काम मुख्यमंत्री का है। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि बेंगलुरू में आपके साथ विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज कंसाना भी थे? तो बिसाहू चुप्पी साध गए। हालांकि गृह मंत्री बाला बच्चन ने दावा किया कि दोनों से संपर्क में हूं, वे जल्द भोपाल पहुंचेंगे। दूसरी ओर, शनिवार दोपहर भोपाल लौटने के बाद रात में दिल्ली गए निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा रविवार सुबह मुंबई चले गए। इधर, बसपा विधायक रामबाई दिल्ली चली गईं। उन्होंने इस विजिट का कारण बेटी की तबीयत खराब होना बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ भी दिल्ली चले गए। वह सोमवार को पार्टी के आला नेताओं से प्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार की भूमिका रख सकते हैं। इधर, दिल्ली में ही भाजपा के आला नेताओं की बैठक रविवार को भी जारी रही।

अब यह स्थिति : 10 दिल्ली गए थे, 8 लौटे, दो अभी भी लापता

बीते मंगलवार को कांग्रेस के 6, बसपा के दो, सपा के एक और एक निर्दलीय विधायक दिल्ली गए थे। इनमें से तीन कांग्रेसी ऐंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव, बसपा की रामबाई व संजीव कुशवाह आैर सपा के राजेश शुक्ला बुधवार को लौट आए थे। निर्दलीय शेरा शनिवार को और रविवार को बिसाहू की वापसी हुई। हरदीप डंग और रघुराज अभी लापता हैं।

दिग्विजय बोले- भाजपा की साजिश फेल, सीएम को बधाई

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को ट्वीट कर भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त किए जाने की साजिश को फेल करने पर बधाई दी है। सिंह ने कहा है कि यही मुख्यमंत्री की शक्ति है। हम हिम्मत के साथ भाजपा की हर साजिश का मुकाबला करेंगे।

सीधी बात

मेरी तरफ से काेई खतरा नहीं, बाकी का नहीं कह सकता

अब सरकार को कोई खतरा नहीं है।

- हमारी तरफ से नहीं है, बाकी विधायकों का मैं क्या जानूं। उनसे पूछिए।

आपकी सरकार से नाराजगी क्यों?

- कारण मुख्यमंत्री को बता दिया है। 40 साल से विधायक हूं। मुझे मंत्री नहीं बनाया। मुख्यमंत्री से अब मिला हूं। उन्होंने मुझे मंत्री बनाने के लिए आश्वस्त किया है।

दिग्विजय ने कहा है- आपको बंधक बनाकर दिल्ली से बेंगलुरू ले जाया गया?

- हमें ऐसी जानकारी नहीं है। दिग्विजय अपने सूत्रों के हिसाब से कह रहे होंगे।

राज्यसभा की दो सीटों के 25 दावेदार, दिल्ली लेगी फैसला

भास्कर न्यूज | भोपाल. भाजपा में राज्यसभा सीटों के लिए प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की औपचारिकता पूरी हो गई। शनिवार को दिल्ली में और रविवार को भोपाल में अलग-अलग समिति सदस्यों से बात हुई। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने फोन पर भी कुछ वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। समिति ने तय किया कि प्रदेश में रिक्त हो रही तीन सीटों में से भाजपा दो पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए 25 दावेदारों के नामों की सूची तैयार हुई है, जिसमें से एक पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। होली के बाद नाम की घोषणा होगी। जंबो पैनल के प्रमुख नामों में प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया भी शामिल हैं। शेष | पेज 9 पर

सज्जन बोले- राज्यसभा के लिए प्रियंका आएं, सब ठीक हो जाएगा

उज्जैन| लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने उज्जैन में कहा कि हमारे पास भी भाजपा के बहुत सारे विधायक हैं। राज अभी पर्दे के पीछे ही रहने दो। राज्य सभा के लिए हमने प्रियंका गांधी को इन्विटेशन भेजा है। उनके आने से यहां के तमाम मसले हल हो जाएंगे।

बिसाहूलाल सिंह, विधायक

भाजपा की दो बैठकें


गृह मंत्री सरकारी विमान में बिसाहू को बैठाकर लाए

बिसाहू बेंगलुरू से पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के साथ इंदौर पहुंचे, यहां से गृहमंत्री बाला बच्चन और बघेल के साथ सरकारी विमान से भोपाल पहुंचे और सीधे सीएम हाउस गए।

खबरें और भी हैं...