पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Sanitation Corporation Will Buy Machines By Taking A Loan Of 285 Crores

स्वच्छता : निगम 2.85 कराेड़ का कर्ज लेकर खरीदेगा मशीनें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में स्वच्छता के लिए नगर निगम 2 कराेड़ 85 लाख रुपए का कर्ज लेकर अाधुनिक मशीनें व उपकरण खरीदने जा रहा है।

महापौर परिषद ने कुछ समय पूर्व इस संबंध में एक प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। इसी कड़ी में निगम की तरफ से 2.85 कराेड़ के ऋण का प्रस्ताव नेशनल सफाई कर्मचारी फायनेंशियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति हो चुकी है। जो मशीनें क्रय की जाना हैं उनमें एक सीवर सेक्शन मशीन, चार स्कीड स्टीर लोडर, एक बेक हो लोडर 76 एचपी, हाई फ्लो ब्लोबेक कांबीनेशन डीप अाैर कम जेटिंग मशीन शामिल हैं। शुक्रवार काे महापाैर मीना जाेनवाल ने इस मामले में बैठक कर उक्त मशीनें व उपकरणाें की खरीदी के लिए टेंडर अामंत्रित करने के निर्देश दिए।

आज रंगपंचमी पर भी सफाईकर्मी रहेंगे कार्यरत

रंगपंचमी पर सफाईकर्मी कार्य पर रहेंगे। अपर आयुक्त मनोज पाठक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सफाईकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। शेड्यूल के मुताबिक सफाई करेंगे। कचरा वाहन भी रोजाना की तरह वार्डों में पहुंचेंगे। जरूरत अनुसार कचरा वाहनों के फेरे बढ़ाए भी जाएंगे।

खबरें और भी हैं...