पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Scindia Would Have Been Made Mp But Could Not Fulfill Her Ambitions

सिंधिया को सांसद तो बना देते, पर उनकी अतिमहत्वाकांक्षा पूरी नहीं कर पाते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या इन हालात में सरकार बचेगी?

भास्कर इंटरव्यू**

अरे, 100 परसेंट। सरकार बचेगी, हम फ्लोर टेस्ट भी पास करेंगे। आपने आज देखा नहीं जो आज जीतू के साथ बेंगलुरू में हुआ। हमारे विधायकों को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा है। मैंने जो आरोप लगाए थे, वो सही निकले। मैं बगैर सोचे-समझे कुछ बोलता नहीं हूं।

सवाल - आप तो बार-बार यही दोहरा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी में मध्यप्रदेश में कोई गुटबाजी नहीं है, फिर ये सब क्या हुआ?

जवाब - हंसते हुए - मुझसे क्या उम्मीद करते हैं कि मैं कहूंगा कि कोई गुटबाजी नहीं है। हां, प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी है। गुटबाजी दूर करने के लिए सब जुटे हुए हैं।

Á राज्यसभा में जाने को लेकर प्रतिद्वंद्विता के कारण ये संकट खड़ा हुआ?

- नहीं, राज्यसभा जाने में कोई दिक्कत नहीं थी। ये सब मंत्री बनने के लिए हुआ है। सिंधिया को राज्यसभा तो हम ही भेज देते, लेकिन हम उनको मंत्री नहीं बना सकते थे। राज्यसभा में उनको भी टिकट दे देते, मुझको भी दे देते, दोनों हो जाते। अगर कांग्रेस प्रेसीडेंट कहती कि दिग्विजय तुमको नहीं सिंधिया को राज्यसभा में भेजना है तो इसमें मुझे क्या दिक्कत होती। मैं जब दस साल बाहर रहा तो दो साल और बाहर रह जाता, मुझे क्या फर्क पड़ा।

Áलोग कह रहे हैं कि प्रदेश में इस राजनीतिक संकट के लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं?

- मैं कैसे? इसके लिए मैं कैसे जिम्मेदार हूं। राजनीतिक संकट के लिए जो जिम्मेदार हैं, वे सब सामने तो आ गए हैं। आखिर किसी को भी दिक्कत क्या थी, जब सारी बातें मानी जा रही थीं। अफसरों की पोस्टिंग पसंद के हिसाब से की जा रही थी, जो कहा जा रहा था पार्टी पूरा कर रही थी। अतिमहत्वाकांक्षा तो पूरी नहीं की जा सकती।

Á कोई जिम्मेदार नहीं तो ये परेशानी कैसे शुरू हुई?

- इसकी शुरुआत सिंधिया के लोकसभा चुनाव हारने के बाद से हुई। वे इससे व्यथित हो गए थे।

Á यदि सरकार गिरती है तो क्या कांग्रेस मध्यावधि चुनाव में जाना चाहेगी?

- बिल्कुल, हम पूरी तरह से तैयार हैं। फ्लोर टेस्ट के लिए भी और मध्यावधि चुनाव के लिए भी। हम हर तरह के चुनाव के लिए तैयार हैं। आखिर कांग्रेस प्रजातांत्रिक पार्टी है।

Á समय रहते यदि सिंधिया को पीसीसी चीफ बना दिया होता तो ये नौबत नहीं आती। आप क्या सोचते हैं?

- सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाने के लिए तो पार्टी तैयार थी। इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन वे खुद अध्यक्ष बनना नहीं चाहते थे। वे किसी और को पीसीसी चीफ बनवाना चाहते थे। मैं नहीं मानता कि सिंधिया की कोई मांग पार्टी ने नहीं मानी। उनकी हर मांग मानने के लिए पार्टी तैयार थी, लेकिन अति महत्वाकांक्षा कैसे पूरी की जा सकती है।

Á पार्टी ने आपका नाम घोषित नहीं किया और आप राज्यसभा का नामांकन भरने चले गए?

- हां, मुझसे पार्टी प्रसीडेंट ने नामांकन भरने के लिए कह दिया था, कंफर्म फाॅर्म भरने के लिए।

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में जाने के सिंधिया के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय बोले-

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को सांसद तो कांग्रेस पार्टी बना देती, उन्हें केंद्र में मंत्री नहीं बनवा पाती। सिंधिया मंत्री बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी में गए। उन्होंने कांग्रेस में वर्तमान हालातों के लिए सिंधिया को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या के हिसाब से राज्यसभा में दो सांसद तो चुन लिए जाते, इसमें कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन उनकी अति महत्वाकांक्षा को हम पूरा नहीं कर पाते।
खबरें और भी हैं...