- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Section 144 Enforced Regarding Corona Five Tableaux Stopped To Reduce The Crowd In Mahakal39s Flag Walk Ceremony
कोरोना को लेकर धारा-144 लागू...महाकाल के ध्वज चल समारोह में भीड़ कम करने के लिए पांच झांकियां रोकी
ढोल-ताशा और भांगड़ा दल को रोकने की कोशिश, पुजारियों ने ली आपत्ति
सेहरा दर्शन की झांकी
उज्जैन | कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने जिले में धारा-144 लागू कर दी। सबसे ज्यादा असर महाकाल के ध्वज चल समारोह पर पड़ा। शनिवार शाम को रंगपंचमी की इस गेर में भीड़ कम करने के लिए प्रशासन ने पांच झांकियां रोक दी। सिर्फ महाकाल सेहरा दर्शन की झांकी निकालने की अनुमति दी।
मुंबई, पुणे, नासिक, पंजाब से आए ढोल-ताशा व भांगड़ा दल को भी रोकने का प्रयास किया लेकिन महाकाल मंदिर के प्रदीप पुजारी, आशीष पुजारी और अन्य पुजारियों व पुरोहितों ने प्रशासन का विरोध किया। एएसपी रूपेश द्विवेदी से बहस हुई। इसके बाद केवल सेहरा दर्शन की झांकी, आराध्या व नादब्रह्म ढोल-ताशा दल, भांगड़ा दल के साथ बैंड निकालने के लिए हरी झंडी दी। एडीएम डॉ.आरपी तिवारी ने बताया चल समारोह के स्वरूप को आयोजनों के साथ बैठक कर तय किया। इधर सिंहपुरी की गेर को लेकर भी आयोजकों को झांकी नहीं निकालने के लिए कहा गया।
ये झांकियां रोकी - हरि-हर मिलन, श्रीजी फूल बंगला, शिवलीला, श्रीकृष्ण लीला, हनुमान-सूर्य संवाद। इन्हें हरसिद्धि मार्ग पर खड़ी रखी। विस्तृत पढ़े पेज-2 पर