- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Security Kit Distributed To Protect Shani Dev From Maharana Karona
शनिदेव की महाआरती कर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा किट बांटी
उज्जैन | श्री शनि शक्तिपीठ, यंत्रमहल मार्ग पर श्री शनि शक्तिपीठ पितृ सेवा समिति के संयोजन में शनिदेव की तेल, घी की जगह कर्पूर के 51 दीपों से महाआरती की गई। सेवादार पं. राजेन्द्र उपाध्याय के अनुसार गंभीरतम बीमारी के रूप में विश्व भर में पैर पसार रही कोरोना वायरस से बचाव हेतु कर्पूर, लौंग, जावित्री, इलायची की सुरक्षा किट उपस्थित समस्त भक्तजनों को प्रदाय की
गई और इसे सदैव अपने पास रखने का अनुरोध किया।
जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पुस्तक देने का अनुरोध
उज्जैन | लायंस क्लब गोल्ड ने अागामी शिक्षा सत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को िन:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए शहर के प्रमुख निजी स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों से अनुरोध किया है। इसके लिए क्लब ने पालकों से पुरानी पुस्तकें शहर में तय किए विभिन्न स्थानों पर जमा कराने का अनुरोध किया है ताक जरूरतमंद बच्चों को इन्हें नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा सके।
होली उत्सव में महिलाओं का सम्मान किया
उज्जैन | लिटिल एनर्जी शिक्षण समिति ने बिछड़ोद खालसा और इस्तमुरार पंचायत में उत्सव मनाया गया। संस्था अध्यक्ष किरण सिसौदिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कांता शर्मा, मधुकांता बैरागी, मोनिका सिलोदिया, कमला प्रजापत, समूह अध्यक्ष जाधव कुंवर, जायदा बी, रजिया बी व सुलोचना बैरागी का सम्मान किया गया।