पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Shanti Express Will Have A Sleeper Three Ac Coach From Today

शांति एक्सप्रेस में आज से स्लीपर, थ्री एसी का अतिरिक्त कोच लगेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | रेलवे ने रतलाम रेल मंडल की नौ जोड़ी ट्रेन में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए हैं। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार रेलवे ने ट्रेन नं. 19309 इंदौर-गांधीनगर शांति एक्सप्रेस में 15 मार्च से, ट्रेन नं. 19310 गांधीनगर-इंदौर शांति एक्सप्रेस में 16 मार्च से, ट्रेन नं. 19329 इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस में 15 मार्च से और ट्रेन नं. 19330 उदयपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 16 मार्च से स्लीपर का एक और थर्ड एसी का एक कोच स्थायी रूप से लगाया है। इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में थ्री एसी का अतिरिक्त कोच पहले ही लगा दिया है। इसके अलावा ट्रेन नं. 12974 जयपुर-इंदौर एक्सप्रेस व ट्रेन नं. 12973 इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक कोच लगाया है। इसी तरह उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस और शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक कोच बढ़ाया है।
खबरें और भी हैं...