पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News She Chalai Will Be Mentioned In The London Coffee Table Book

शी-चालय का लंदन की कॉफी टेबल बुक में जिक्र होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोठी रोड पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाया महिला सुविधाघर ‘शी-चालय’ अब लंदन की कॉफी टेबल बुक में छपेगा। ऐसा इसलिए नहीं कि यह सुंदर और सुविधाजनक है, बल्कि इसलिए कि इसे बनाने के पीछे अच्छी कहानी है। बीबीसी लंदन को कहानी पसंद आई है। बीबीसी की टीम यहां अाकर इस स्टोरी को कवर करेगी और कॉफी टेबल बुक में प्रकाशित करेगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी और बीबीसी मीडिया के बीच कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

युवती ने पहल की तो पुराना बस स्टाॅप बन गया सुविधाघर

22 साल की रचना और उसकी मां कोठी के पास चाय की दुकान चलाती है। रचना और उसकी मां को वहां सुविधाघर की कमी अखरती थी। उन्हें दो किमी दूर अपने घर जाना पड़ता था। रचना की दुकान के पास स्मार्ट सिटी कंपनी का दफ्तर खुला तो वहां कंपनी की तत्कालीन एक्जीक्युटिव डायरेक्टर प्रतिभा पाल आने-जाने लगी। रचना ने एक दिन उनको अपनी परेशानी बता दी। प्रतिभा पाल की नजर जब पुराने बस स्टॉप पर पड़ी तो उन्होंने स्मार्ट सिटी के इंजीनियर्स को उसे सुविधाघर में तब्दील करने की बनाने को कहा। इंजीनियर मोहित गुप्ता और उनके साथियों ने बस स्टॉप के पुराने स्ट्रक्चर का उपयोग करते हुए महिलाओं के लिए सुविधाघर बना डाला। इसे शौचालय की जगह ‘शी-चालय’ नाम देकर अपनी स्मार्ट सोच का परिचय भी दिया। इसका रंग-रोगन पिंक कलर से किया गया। सुलभ इंटरनेशनल ने भी इसे अपनी राष्ट्रीय पत्रिका के मार्च अंक में इसे शामिल किया है।

कोठी रोड पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाया गया शी-चालय।
खबरें और भी हैं...