- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Singing Hymns Playing Flowers And Gulal Performing Aarti Of Shri Krishna And Bharatmata
फूल व गुलाल से होली खेलकर भजन गाए, श्रीकृष्ण और भारतमाता की आरती की
समाजों ने निकाली गेर
पंथपिपलई : युवाओं ने कंडों से सजाई होली
पंथपिपलई | गांव में परंपरागत तरीके से होली पर्व मनाया गया। युवाओं व बच्चों ने जगह-जगह कंडों की हाेली बनाकर सजाई गई। शाम को महिलाओं ने पूजन किया। रात में होलिका दहन किया। मंगलवार सुबह फाग गीत गाते हुए गांव में गेर निकाली। किठौदा, चिमली, आलमपुर उडाना, सेवरखेड़ी, मतानाऊंचा, रावकिठौदा, निनौरा, नायाखेड़ी, मगरिया, सिलोदामोरी, जमालपुरा, नवाखेड़ा, राघौपिपलिया, छायन, कोकलाखेड़ी, करोहन, जस्ताखेड़ी, में भी रंगपर्व मनाया गया। रामवासा में चूल का आयोजन हुआ।
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
शहर के िवभिन्न संगठनों द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। इसके तहत कहीं विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया तो मंदिरों में भगवान को आकर्षक रूप में सजाकर आरती की व भजन किए गए।
सेवा भारती महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के में छह स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर फाग उत्सव मनाया। संयोजकद्वय सीमा वशिष्ठ व उषा जाटवा ने बताया बस्तियों में आयोजित कार्यक्रमों में समाजसेवा के माध्यम से विशेष योगदान देने वाली मातृशक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मान किया गया। कार्यक्रमों की मुख्य वक्ता ममता सांगते, अचला शर्मा, राजश्री जोशी, रजनी
कोटवानी, प्रीती तेलंग व सरिता थीं।
आयोजनों में मौजूद महिलाओं ने फूल व गुलाल से होली खेलकर भजनों के साथ फाग उत्सव मनाया। समापन पर श्रीकृष्ण व भारतमाता की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
होली पर्व के उपलक्ष्य में पंच ओसवाल जैन समाज नयापुरा द्वारा बैंडबाजों के साथ विभिन्न मार्गों से गैर निकाली गई। ट्रस्ट सचिव दिनेश जैन एवं अतुल चत्तर ने बताया होली पर्व पर परंपरानुसार जैन समाज की गैर चौधरी जी के निवास से प्रारंभ की गई।
चिड़ार समाजजन ने वाहनों पर सवार होकर गेर निकाली। समाजजन ने बीते वर्ष में जिन घरों पर समाज के सदस्यों की मृत्यु हुई उनके परिजनों पर रंग डालने की
परंपरा का निर्वहन किया। संरक्षक पुरुषोत्तम मगरे ने बताया गेर का समापन कर 15 मार्च को हाेली मिलन समारोह को लेकर समाजजनों ने विचार-विमर्श किया।
समाज के सभी परिवार होली मिलन समारोह में भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर खेल गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
चिड़ार समाज
राठौर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट ने धुलेंडी पर गैर निकाली एवं शाम को होली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में समाज के प्रस्तावित गार्डन के लिए जमीन खरीदने के लिए घोषणा की गई। इसी के साथ समाजजनों ने 5 लाख रुपए की राशि दान के रूप में देने की घोषणा की। ट्रस्टी गोपाल राठौर ने बताया धुलेंडी पर समाज के 40 परिवारों के परिजनों पर रंग डालने की परंपरा पूरी की गई।
राठौर समाज का होली मिलन समारोह, गार्डन की जमीन खरीदने के लिए 5 लाख रुपए दान की घोषणा