- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Strong Wind Increases Cold Coolness Will Continue Even After Holi
तेज हवा ने बढ़ाई ठंड, होली के बाद भी बनी रहेगी ठंडक
शहर में बीते 24 घंटों के भीतर तेज सर्द हवा आैर बादल छाने के बाद फिर से ठंड का असर बढ़ गया है। रविवार-सोमवार की रात से ही शहर में बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा चलना शुरू हो गई थी। सोमवार दोपहर 12 बजे तक भी हल्के बादल छाए रहे। दिनभर 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी सर्द हवा चलती रही। दिन में तापमान एक डिग्री बढ़ने के बावजूद हल्की ठंडक बनी रही। हालांकि दोपहर में तीखी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया उत्तर दिशा से लगातार तेज ठंडी हवा आ रही है। एक हैवी सिस्टम भी 11 से 12 मार्च के बीच हिमाचल एवं जम्मू-कश्मीर में सक्रिय होने की स्थितियां हैं।