पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्राओं ने वायरस से बचाव के लिए बनाया सैनिटाइजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी प्राचार्य सहित प्रोफेसर्स को सैनिटाइजर का वितरण करती छात्राएं।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जीजीपीजीसी) की एमएससी फार्मा रसायन की छात्राओं ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सैनिटाइजर तैयार किया है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. उल्का यादव ने बताया धर्मेश राठौर के निर्देशन में छात्राओं ने अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का फार्मा रसायन प्रयोगशाला में निर्माण किया है। इस सैनिटाइजर से वायरस से बचा जा सकता है। छात्राओं ने कॉलेज के प्रोफेसर्स को भी स्वनिर्मित सैनिटाइजर का वितरण किया। इस मौके पर छात्राओं को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बार-बार सैनिटाइजर से हाथों को स्वच्छ करने, छींक आते समय मुंह पर रुमाल रखने, सर्दी-खांसी से पीड़ित व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाए रखने संबंधी जानकारी भी दी गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. यादव के अलावा डॉ. अनीता मनचंदानिया, डॉ. जीडी अग्रवाल, डॉ. रश्मि भार्गव, डॉ. समीना कुरैशी, काजल पांडेय, मयूरी सोनेर आदि भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...