पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Temperature Rises 15 Degrees Even After Strong Wind Throughout The Day

दिनभर तेज हवा चलने के बाद भी 1.5 डिग्री बढ़ गया तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | शहर में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी तेज सर्द हवा चलती रही। बावजूद तापमान बढ़ गया। गुरुवार को भी दिन में हल्के बादल छाए रहे आैर दिनभर 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से सर्द हवा चलती रही। हालांकि बादल छाने की वजह से दिन में तापमान 1.5 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री कम है। तापमान सामान्य से कम होने की वजह से दिन में भी हल्की ठंडक बनी रही। वहीं रात में भी ठंड का असर बना रहा। बुधवार-गुरुवार की रात तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई। रात में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार भी इसी तरह की स्थितियां बनी रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
खबरें और भी हैं...