- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Tenant Woman Raped A 13 Year Old Daughter Of A Landlord Who Took A Minor With Excuses
किराएदार महिला बहाने से नाबालिग को ले गईमकान मालिक की 13 साल की बेटी का तीन हजार रुपए लेकर दुष्कर्म कराया
चिमनगंज थाना क्षेत्र के संपतनगर से सात दिन पहले मकान मालिक की 13 साल की बेटी को महिला किराएदार बहाने से ले गई। गदापुलिया स्थित मकान पर उसे साथ में रखा व परिचित युवक को घर पर बुलवाकर उससे दुष्कर्म कराया। पुलिस ने दबिश देकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूजा नामक महिला देह व्यापार में लिप्त है और संपतनगर में किराए से रहती थी। कुछ दिन पहले उसने मकान खाली कर गदापुलिया क्षेत्र में किराए से कमरा ले लिया। घर का कुछ सामान पुराने मकान में रखा था जिसे वह लेने के लिए संपतनगर गई थी। यहां मकान मालिक की 13 साल की बेटी को अकेला देख बहाने से अपने साथ लेकर चली गई। गदापुलिया स्थित मकान पर सहयोगी तुषार निवासी धन्नालाल की चाल की मदद से मुकेश पिता भेरूलाल डेलची बुजुर्ग महिदपुर को तीन हजार रुपए में बालिका को हवाले कर दिया, जिसने दुष्कर्म किया। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया बालिका दादी के साथ
रहती है जिसे महिला देह व्यापार में धकेलने के उद्देश्य से साथ ले गई व मुकेश को बेचा। गुरुवार शाम चिमनगंज टीआई जितेंद्र भास्कर समेत अन्य ने गदापुलिया स्थित मकान पर दबिश देकर महिला व उसके सहयोगी समेत दुष्कर्म करने वाले मुकेश को गिरफ्तार किया।