पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The Accused Ran Away With Two Lakh Rupees Of Tax Advisor Caught In Patrol

कर सलाहकार के दो लाख रुपए लेकर भागा आरोपी गश्त में पकड़ाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फ्रीगंज शहीद पार्क से टैक्स सलाहकार के दो लाख रुपए लेकर फरार हुआ आरोपी चार महीने बाद रात में गश्त के दौरान पकड़ाया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अन्य लोगों के साथ भी वह धोखाधड़ी की घटना कर चुका है।

अंकपात मार्ग निवासी आदित्य प्रपन (40 साल) ने बताया वह टैक्स सलाहकार हैं और शहीद पार्क स्थित सिद्ध विनायक टावर में कार्यालय है। यहां नईखेड़ी का गोवर्धन माली अक्सर आता था। 27 दिसंबर 2019 को मुझे बहन की शादी के लिए सामान की खरीददारी करना थी। गोवर्धन कार्यालय के नीचे मिल गया व बोला कि मेरी इलेक्ट्राॅनिक शोरूमों में पहचान है, सस्ते दाम में सामान दिला दूंगा। प्रपन ने बताया कि गाेवर्धन ने बैग में रखे दो लाख रुपए अपनी कार में रखवा लिए व मैं स्कूटर साइड में खड़ा करने गया। इतनी देर में वह रुपए लेकर फरार हो गया। शुक्रवार-शनिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने उसे फ्रीगंज से गिरफ्तार किया। माधवनगर पुलिस ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि वह अन्य लोगों के साथ भी इस तरह की घटना कर चुका है। शिकायतकर्ता सामने आते हैं तो उनकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...