पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The Curse Of God For Those With Demonic Tendencies Mishra

राक्षसी प्रवृत्ति वालों के लिए ईश्वर का रूप अभिशाप- मिश्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वाध्याय-संगोष्ठी में अन्य साहित्यकारों ने भी काव्यपाठ किया।

उज्जैन | ईश्वर का कोई रूप अपने भक्तों का अनिष्ट करने वाला नहीं होता और इसी कारण अपने आराध्य के प्रति संपूर्ण समर्पित मन वाला भक्त उनकी हर इच्छा को आनंद के साथ स्वीकार करता है। श्रीकृष्ण ने स्वयं गीता में कहा है कि सत्य, धर्म और न्याय पर आघात करने वाला ही मेरे डरावने रूप का सामना करता है। ईश्वर का विकराल रूप अपने भक्तों के लिए आशीर्वाद और राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों के लिए अभिशाप बनता है।

यह बात संस्था कवितायन के दर्शन स्वाध्याय एवं कविता संगोष्ठी में माधव महाविद्यालय की आचार्य डॉ. शोभा मिश्र ने कही। महिला दिवस और होली को समर्पित कविता संगोष्ठी में कवि आनंद, प्रकाश झांझरी, इंदु झांझरी, डॉ. अखिलेश चौरे, अशोक शर्मा, डॉ. एसएस यादव, डॉ. शोभा मिश्र, सुनीता बागड़िया, डॉ. रूपा भावसार, कनाडा से आई गीतांजलि अध्यापक रचनापाठ किया।
खबरें और भी हैं...