पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The First Festival Of Rabi Season Nevertheless Came To The Market Only 9182 Quintalgehu Auction Ended One Hour Before

रबी सीजन का पहला त्योहार फिर भी 9182 क्विंटलगेहूं ही मंडी में आया, एक घंटे पहले नीलामी खत्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

9182

क्विंटल उपज लेकर मंडी पहुंचे किसान

1585

रुपए से लेकर 2156 रुपए क्विंटल रहे भाव

25

मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी

103

केंद्र समर्थन मूल्य पर
खरीदी के लिए बनाए

06

केंद्रों की खरीदी मानपुर स्थित साइलो पर की जाएगी

1925

रुपए क्विंटल तय किया इस बार समर्थन मूल्य

उज्जैन | रबी सीजन का पहला त्योहार होने के बावजूद कृषि उपज मंडी में किसान कम उपज लेकर पहुंचे। इसका परिणाम यह हुआ कि सोमवार को नीलामी एक घंटे पहले ही खत्म हो गई। मंडी कार्यालय के अनुसार सोमवार को किसान 9182 क्विंटल उपज लेकर मंडी पहुंचे। मंगलवार को मंडी में अवकाश रहेगा। उसके बाद बुधवार से आवक बढ़ने की संभावना है। रबी सीजन में होली के पहले बंपर आवक की उम्मीद व्यापारी लगा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अधिकांश किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही मंडी में गेहूं की आवक बढ़ेगी। नागरिक आपूर्ति अफसर एमएल मारू के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 103 केंद्र बनाए हैं। वहां पर केवल उन्हीं किसानों से गेहूं खरीदे जाएंगे जिन्हें एसएमएस भेजे गए हैं।
खबरें और भी हैं...