पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The Food Of The District Hospital Did Not Receive Salary When The Patients Stopped Eating The Patients

जिला अस्पताल की भोजनशाला कर्मियों को वेतन नहीं मिला तो मरीजों का खाना रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल की भोजनशाला के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल व चरक अस्पताल के मरीजों के लिए भोजन भेजने से इंकार कर दिया। उन्होंने भोजन की गाड़ी को रोक दिया।

आरसीएच योजना के तहत भोजनशाला का संचालन किया जाता है, जिसमें खाना बनाने वाले व उनके सहयोगी कार्य करते हैं। जनवरी 2020 से इनका वेतन बढ़ाया जाकर 7982 रुपए किया गया है लेकिन वेतन अब तक नहीं मिला है। इस वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों द्वारा पिछले दो माह से वेतन दिए जाने की मांग की जा रही है। उनका आरोप है कि वे वेतन की मांग करते हैं तो जिला अस्पताल प्रशासन के अधिकारी उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं और कहा जाता है कि एजेंसी के माध्यम से आप लोगों का वेतन मिलेगा। उनका यह भी कहना है कि हमने कई प्रयास किए तब जाकर हम लोगों का वेतन बढ़ा है लेकिन अस्पताल प्रशासन वेतन देने को तैयार नहीं है। कब तक हम लोग बगैर वेतन के कार्य करेंगे। भोजनशाला में हर
दिन 450 मरीजों का भोजन तैयार किया जाता है। उन्होंने रुका हुआ वेतन और बढ़े हुए वेतनमान को लागू किए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने भोजन की ट्राॅली रोक दी। इसकी सूचना मिलने पर आरएमओ डॉ. जीएस धवन व जिला अस्पताल की पुलिस चौकी के जवान पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द
वेतन दिलवाने की बात कही, उसके बाद अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन पहुंचाया जा सका।

आक्रोशित कर्मचारियों ने मरीजों के लिए भोजन भेजने से इनकार कर दिया। उन्होंने भोजन की गाड़ी को रोक दिया।
खबरें और भी हैं...