पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The Litter Bin Emptying The Garbage Collection Vehicle Itself The Result Vehicles Arriving In Freiganj At Half Past One

कचरा संग्रहण वाहन ही खाली कर रहे िलटर बिन, नतीजा- फ्रीगंज में दोपहर डेढ़ बजे पहुंच रही गाड़ियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लिटर बिन का कचरा उठाने का दायित्व भी कचरा संग्रहण वाहन के जिम्मे हो गया है। यही कारण है कि कचरा संग्रहण वाहन समय पर न तो नए शहर में पहुंच पा रहे हैं न ही पुराने शहर में। जिससे रहवासियों को कचरा देने के िलए इंजतार करना पड़ रहा है।

कचरा संग्रहण वाहन गुरुवार दोपहर 1.30 बजे फ्रीगंज पहुंचा। पूछने पर पता चला सुबह सबसे पहले क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए जुड़वा लिटर बिन को खाली करना पड़ता है। उसे के बाद वाहनों को खाली करने के बाद रहवासी क्षेत्राें में जाते हैं इसलिए दोपहर हो जाती है हालांकि इसकी पूर्ति शाम से रात तक दूसरी बार भ्रमण कर करने का प्रयास किया जा रहा है। निगम ने गीला-सूखा कचरा अलग लेने के लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनाें की व्यवस्था की है। निगम उपायुक्त योगंेंद्र पटेल के अनुसार शहर के 54 वार्डों के लिए 80 कचरा संग्रहण वाहन चलाए जा रहे हैं। सभी जीपीएस से जुड़े हैं। उनकी ट्रेकिंग भी की जाती है। शहर के विभिन्न स्थानों से गीला-सूखा कचरा एकत्र करने के बाद उन्हें एमआर-5 और गऊघाट के ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंचाया जाता है। यहां पर मिक्स कचरे को एक बार फिर से अलग कर उसे ट्रेंचिंग ग्राउंड गोंदिया पहुंचाते हैं। कचरा संग्रहण वाहनों में मिक्स कचरा ज्यादा आने से उनमें तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को समझाएं कि गीला-सूखा कचरा अलग-अलग ही लें।

व्यापारियों ने कहा- दोपहर तक कचरा देंगे तो कारोबार कब करेंगे

शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र होने से फ्रीगंज के कारोबारी समय को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि दोपहर तक कचरा देंगे तो कारोबार कब करेंगे। बीच में कभी भी वाहन आ जाता है।

कई क्षेत्रों के रहवासी अब भी दे रहे मिक्स कचरा

समझाइश के बावजूद अब भी कई क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में मिक्स कचरा ही मिल रहा है। ऐसे में विवाद की स्थिति बन रही है। एक दिन पहले तोपखाना क्षेत्र में भी पार्षद रहीम लाला नेे प्रदर्शन किया था। उन्हें निगम अफसरों ने समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने धरना खत्म किया। निगम उपायुक्त का कहना है कि शहर के 54 वार्डों के लिए जो कचरा संग्रहण वाहनों को इस तरह बांटा है कि वे नियमित रूप से 27-27 वार्डों का कचरा एमआर-5 और गऊघाट के ट्रांसफर स्टेशन पर ले जाएं। इसके बावजूद कहीं कमी है तो उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

यह भी जानें

54

वार्ड शहर में

80

डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन

160

कर्मचारी तैनात

2

शिफ्टों में करते हैं कचरा संग्रहण

217

टन औसत कचरा रोज निकलता है शहर से

फ्रीगंज क्षेत्र में दोपहर 1.30 बजे कचरा संग्रहण वाहन पहुंचा इसके बाद सुबह का कचरा दिया जा सका।
खबरें और भी हैं...