पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The Mayor Has Checked Online And Found Cleaners Absent In Wards

महापौर ने ऑनलाइन चैकिंग की वार्डों में गैरहाजिर मिले सफाईकर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कर्मचारियों को चेतावनी- आठ घंटे ड्यूटी करें
नहीं तो कार्रवाई


शहर की सफाई के लिए नगर निगम के सफाईकर्मियों के अलावा आउट सोर्स के अनुबंधित कर्मचारियों में से बड़ी संख्या में अनुपस्थिति पाए जाने पर महापौर मीना जोनवाल ने सख़्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिम्मेदार अफसरों को कर्मचारियों की उपस्थिति पर लगाम कसने के निर्देश दिए।

महापौर सोमवार को नगर निगम कंट्रोल रूम पहुंची। कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देशित किया कि वायरलेस सेट पर सभी 54 वार्डों में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त करें। महापौर की उपस्थिति में सभी 54 वार्डों में संपर्क किया तो पता चला कि अधिकांश वार्डों में कर्मचारी नियुक्त/निर्धारित संख्या से बहुत कम संख्या में उपस्थित हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सुबह ड्यूटी पर आने वाले अधिकांश कर्मचारी 10-11 बजे चले जाते हैं। दोपहर में बहुत कम कर्मचारी आते हैं। यह भी पता चला कि अधिकांश कर्मचारी 8 घंटे काम नहीं करते। महापौर ने निर्देश दिए कि निगम के सफाई कर्मचारी हो या आउट सोर्स कंपनी के कर्मचारी हर कर्मचारी की उपस्थिति और कार्य स्थल पर मौजूदगी सत्यापित और प्रमाणित किया जाना जिन अफसरों का कर्तव्य है, वे इस ओर ध्यान दें। यह तय करें कि वार्डवार नियुक्त कर्मचारी शत-प्रतिशत उपस्थित हों। उन्होंने कहा-कर्मचारियों से नियमानुसार निर्धारित अवधि में काम लिया जाना चाहिए। जो कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं या निरंतर अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके विषय में नियमानुसार कार्रवाई की जाना चाहिए। आउट सोर्स के कर्मचारी बड़ी संख्या में विभिन्न वार्डो में तैनात हैं। इसके लिए संबंधित कंपनियों को बड़ी राशि का भुगतान निगम द्वारा किया जा रहा है। इनमें से कर्मचारियों के अनुपस्थित होने से निगम को दोहरी हानि हो रही है। एक ओर बड़ी राशि निगम खजाने से देना पड़ रही है। दूसरी ओर निर्धारित सफाई व्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर लगाम कसना आवश्यक है ताकि सफाई व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया जा सके और निगम को आर्थिक हानि से भी बचाया जा सके।

सफाईकर्मियों की उपस्थिति देखने के बाद महापौर ने अफसरों से चर्चा की।
खबरें और भी हैं...