पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The Operation Was To Be Done Removed The Woman39s Kidney Without Telling The Family

गठान का ऑपरेशन करना था, परिजन को बताए बगैर महिला की किडनी निकाल दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉक्टरों की सफाई- इंफेक्शन था, पस पड़ने से निकालना पड़ी किडनी

चेरिटेबल अस्पताल में एक महिला को गठान के ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले गए और एक किडनी निकाल दी। डॉक्टरों ने यह भी चूक की कि किडनी निकालने से पहले परिजन को बताया तक नहीं। ऑपरेशन के बाद परिजन को यह पता चला तो हंगामा खड़ा हो गया।

चेरिटेबल में नुसरत बी पति मोहसीन (30 साल) निवासी महाकाल रोड 2 मार्च को पेट में दर्द होने पर भर्ती हुई थी। महिला की सोनोग्राफी करवाई, जिसमें गठान होना पाई गई। शनिवार रात ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि किड़नी में पस पड़ गया था, इस वजह से किडनी निकालना पड़ी। कुछ देर हंगामे के बाद परिजन ने मोबाइल लगाकर स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट से शिकायत की। मंत्री के आदेश पर शनिवार देररात सीएमएचओ डॉ.अनुसुइया गवली ने चेरिटेबल पहुंचकर नुसरत के इलाज से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉ. मंजू राठी और डॉ.पारस श्रीमाल के बयान लिए हैं।

पूरी तरह खराब हो गई थी किडनी


दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा


ये है इलाज का प्रोटोकॉल...परिजन की सहमति के बगैर नहीं निकाल सकते

चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.सीएम पुराणिक के अनुसार इलाज का प्रोटोकॉल होता है। किसी भी मरीज का ऑपरेशन करने से पहले मरीज या परिजन की सहमति जरूरी है। शरीर के अंग भी परिजन की स्वीकृति के बगैर नहीं निकाले जा सकते। हालांकि डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार फैसला ले सकते हैं लेकिन पहले परिजन को अवगत कराया जाना जरूरी है।

इन परिस्थितियों में निकाली जा सकती है किडनी

{ किडनी में गठान या कैंसर पर।

{ ब्लड सप्लाई बंद होने पर।

{ दवाइयों के वजह से किडनी डैमेज होने पर।

{ इंफेक्शन या पस होने पर।

{ यूरिन का फ्लो रुकने से किडनी खराब होने पर।

चेरिटेबल में लापरवाही }स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश, दस्तावेज जब्त

अस्पताल में भर्ती नुसरत।

स्वीकृति नहीं ली : नुसरत बी की बहन मुसर्रत बी का आरोप है कि डॉक्टर्स ने किडनी निकाले जाने की जानकारी हमें पहले क्यों नहीं दी? किडनी निकालने की हम लोगों से स्वीकृति नहीं ली।
खबरें और भी हैं...