पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The Team Did Not Come To Investigate The Case Of Kidney Removal

किडनी निकालने के मामले की जांच करने नहीं आई टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेरिटेबल अस्पताल में महिला की किडनी निकालने के मामले में इंदौर एमवाय अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम को जांच करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के माध्यम से एमवाय अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी भेज दी है। तीन दिन बाद भी टीम नहीं आई है। महिला का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही है। परिजन ने दोषी डॉक्टर्स पर कार्रवाई की मांग की है।

नुसरत बी को पेट दर्द के चलते चेरिटेबल में भर्ती किया था। किडनी में पस होने की वजह से डॉक्टर्स ने बिना परिजन को बताए महिला की किडनी भी निकाल दी। परिजनों ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने शिकायत जिला प्रशासन से की। सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने इंदौर एमवाय के चिकित्सा विशेषज्ञों से जांच कराने के लिए लिखा है।

खबरें और भी हैं...