- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News The Team Of The Joint Director Searched Two Students And Wrote A Copy Of The Mathematics Formulas
संयुक्त संचालक के दल ने तलाशी लीदो छात्रों के पास मिली गणित के फॉर्मूले लिखी नकल पर्ची
विद्यार्थियों के परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले चैकिंग करने के भी निर्देश दिए
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के बीच गुरुवार को संयुक्त संचालक (शिक्षा) आरके उपाध्याय ने अधिकारियों के दल के साथ परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो छात्र के पास नकल पर्चियां मिली।
गुरुवार को कक्षा 10वीं में गणित विषय का प्रश्नपत्र था। उपाध्याय के साथ संयुक्त संचालक कार्यालय के डॉ. आरपी गुप्त, सुरेश द्विवेदी आैर विकास पुरोहित भी साथ थे। दल ने पंवासा, हरसोदन, तराना आैर देवास जिला सहित 7 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तराना में पहुंचे अधिकारियों के दल ने शंका होने पर कुछ छात्रों की तलाशी ली। दो छात्रों की जेब से नकल पर्चियां मिली। इन नकल पर्चियों में गणित के कुछ फॉर्मूले लिखे हुए थे। पर्चियां आैर उत्तरपुस्तिका जब्त कर नकल प्रकरण बनाया गया। दोनों छात्र प्राइवेट विद्यार्थी थे। तराना के जिस केंद्र पर नकल प्रकरण बना, वह प्राइवेट विद्यार्थियों का केंद्र है आैर इसे अति संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में भी रखा गया है। संयुक्त संचालक ने केंद्राध्यक्ष को परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले चैकिंग करने के भी निर्देश दिए। इधर अन्य केंद्रों पर स्थिति संतोषजनक मिली।