पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News The Truck Hit The Pickup Ujjain39s Driver Died On The Spot

ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी, उज्जैन के ड्राइवर की मौके पर मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनकोटा के पास शाजापुर बायपास पर शनिवार रात मक्सी की तरफ से आ रहे पिकअप वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप और ट्रक दोनांे ही वाहन सड़क के दोनों तरफ छिटक गए। टक्कर से पिकअप वाहन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

क्षतिग्रस्त वाहन मंे चालक आधे घंटे तक फंसा रहा। हादस रात पौने 9 बजे का है। टक्कर से पिकअप वाहन पूरी तरह से मुड़ते हुए सड़क से 20 फीट दूर छटक गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का मुंह वापस मक्सी की तरफ हो गया। एसआई लक्ष्मणसिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों में ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उनकी शिनाख्त उज्जैन के विक्रमनगर निवासी भगवानसिंह पंवार के रूप में हुई।

िपकअप चालक ऐसे ही फंसा रहा।
खबरें और भी हैं...