पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेटीचंड पर निकलने वाला चल समारोह निरस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेटीचंड महोत्सव पर प्रतिवर्ष सिंधु सेवा समिति द्वारा निकाली जाने वाली वाहन रैली, चल समारोह को निरस्त कर दिया है। समिति द्वारा उक्त निर्णय कोरोना वायरस के कारण लिया है। समिति द्वारा कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरित किए जाएंगे।

उक्त निर्णय चेटीचंड महोत्सव को लेकर आयोजित राष्ट्रीय सिंधी मंच एवं सिंधु सेवा समिति की बैठक में लिया गया। दीपक बेलानी ने बताया 21 मार्च को शाम 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या प्रारंभ होगी, जिसमें सिंधी हास्य कलाकार अशोक सुंदरानी, कुलदीप रंगीला, हास्य कवि दिनेश दिग्गज, सौरभ चातक उपस्थित रहेंगे। वहीं सिंधी भजन गायक लक्ष्मण दादवानी (लच्छू भैया) तथा सिंधी नृत्य कलाकार कशिश सीतलानी की प्रस्तुति होगी। इस मौके पर सिंधी व्यंजनों के स्टाल भी लगेंगे।

जन्मोत्सव मनेगा, भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम
भगवान झूलेलाल का जन्म उत्सव चेटीचंड 25 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल वरुण देव जल के देवता है, इसलिए मां शिप्रा नदी के पावन तट रामघाट पर शाम 7.05 बजे 1111 दीपों से मां शिप्रा एवं भगवान श्री झूलेलाल की आरती की जाएगी। इसके बाद मुंबई से आए 16 कलाकारों के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

उक्त निर्णय श्री वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर की साधारण सभा की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष मोहनलाल वासवानी ने बताया 25 मार्च को मंदिर में सुबह 8.30 ध्वजारोहण किया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे बाहराणा साहब की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। 4.30 तक सत्संग कीर्तन किए जाएंगे। शाम 5 बजे झूलेलाल मंदिर से चल समारोह प्रारंभ होकर सब्जी मार्केट से होता हुआ टंकी चौराहा, ढाबा रोड, दानीगेट से मां शिप्रा तट किनारे रामघाट पर विसर्जित होगा।

खबरें और भी हैं...