पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News There Will Be Shri Ram Katha And The New Kundi Manas Mahayagya In The Social Justice Complex

सामाजिक न्याय परिसर में श्रीरामकथा और नव कुंडीय मानस महायज्ञ होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडाल और यज्ञशाला निर्माण का भूमिपूजन, 25 मार्च होगी कथा

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

आगररोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में नव संवत्सर की शुरुआत में गुड़ी पड़वा 25 मार्च से श्रीराम कथा और नौ कुंडीय मानस महायज्ञ होगा। 2 अप्रैल तक चलने वाले इस धार्मिक समागम के लिए गुरुवार को पांडाल और यज्ञशाला निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

कथा व्यास संत डॉ. सुमन भाई मानस भूषण होंगे। वे जनमानस को श्री रामचरित मानस कथा के माध्यम से जीवन के आदर्शों और सामाजिक जीवन के पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजन समिति के रवि राय एवं हरिसिंह यादव के अनुसार गुजरात के स्वामी आशुतोष महाराज के सान्निध्य में भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से महाकालेश्वर मंदिर के महेश पुजारी, निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, न्यायाधीश ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। संचालन भगवान शर्मा ने किया। कथा के मुख्य यजमान श्री मायापति हनुमानजी महाराज हैं।

खबरें और भी हैं...