जंगल सफारी में तीसरे जिराफ की मौत
राजपीपला | गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ी जंगल सफारी में एक और जिराफ की मौत हो गई। सफारी में चार जिराफ थे, अब एक ही बचा है। इससे पहले दो जिराफ की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि जिराफ बीमार था। हालांकि बीमारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। मालूम हो, सरदार सरोवर जिओलॉजी पार्क जंगल सफारी को हाल ही में प्रायोगिक रूप से खोला गया है।