- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Tl Officials Were Absent In The Meeting Four Officials Including Smart City Ceo And Deputy Director Agriculture
टीएल बैठक में अनुपस्थित थे अधिकारीस्मार्ट सिटी सीईओ और उप संचालक कृषि सहित चार अफसरों काे नाेटिस
टीएल बैठक में साेमवार काे अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर शशांक मिश्र ने स्मार्ट सिटी के सीईओ प्रदीप जैन, उप संचालक कृषि सीएल केवड़ा, पेंशन अाैर खादी ग्राम उद्याेग के सहित चार अधिकारियाें काे कारण बताअाे नाेटिस जारी किए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि उद्योग विभाग, हाथकरघा, जिला अन्त्यावसायी निगम आदि विभागाें के मुख्यमंत्री आर्थिक योजना से जुड़े सभी प्रकरणाें में 31 मार्च तक बैंकों से डिसबर्समेंट हो जाना चाहिए। ये भी कहा कि बिजली कंपनी के बकाया राशि एवं बिलों का भुगतान 31 मार्च के पूर्व सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कंट्राेल की दुकान के उपभाेक्ताअाें के भाैतिक सत्यापन कार्य काे तय सीमा में करने के निर्देश भी दिए। कहा जिन जनपदों एवं नगरीय निकायों में सत्यापन का कार्य 5 प्रतिशत से अधिक बचा है, वे अगले 10 दिन में शत-प्रतिशत सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उज्जैन ग्रामीण में पांच प्रतिशत, महिदपुर ग्रामीण में आठ प्रतिशत, घट्टिया ग्रामीण में पांच प्रतिशत, नागदा नगर पालिका में आठ प्रतिशत, उन्हेल में 13 प्रतिशत, माकड़ोन में 16 प्रतिशत, खाचरौद में 16 प्रतिशत सत्यापन होना बाकी है।