सिद्धचक्र विधान पूजन का आज आखिरी दिन
उज्जैन | नमकमंडी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र विधान पूजन में सोमवार को 1024 वलय की पूजन होगी। इसी के साथ इस विधान का समापन होगा।
अनिल गंगवाल ने बताया सिद्धचक्र विधान में पहले दिन 8 और इसके बाद दोगुनी संख्या में वलय की पूजन की गई। आखिरी दिन 1024 वलय की पूजन होगी। इस आयोजन में नमकमंडी मंदिर से जुड़ी संस्थाओं के अलावा शहर की अन्य जैन मंदिरों की संस्थाओं ने भागीदारी की। विधान महोत्सव प्रमुख महेंद्र चांदवाड़ के नेतृत्व में रोज हो रहे पूजन में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा। विधान के पूजन में हर वलय के खाने में बादाम, खोपरा गोला आदि प्रसाद सामग्री चढ़ाई जाती है।