- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Truck Filled With Gas Cylinders Uncontrolled Collides With Videocoach Bus Three Injured
गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर वीडियोकोच बस से टकराया, तीन घायल
कार-आयशर भिड़ंत
में पांच लोग घायल
आगर रोड पर नजरपुर के समीप सोमवार सुबह पांच बजे आयशर व कार के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घट्टिया थाना पुलिस ने बताया हादसे में सर्वेश शर्मा, कविता शर्मा, ज्योति, शिवम व अनिल शर्मा निवासी देवास घायल हो गए। पुलिस ने हर्षा तिवारी निवासी तनोड़िया आगर की रिपोर्ट पर आयशर के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया ट्रक की गति तेज
होने से ड्राइवर उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और दुर्घटना हो गई।
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
बड़नगर रोड पर नलवा के समीप गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी वीडियो कोच बस से जा भिड़ा। हादसे में दाे यात्री और ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर थाने पर खड़ा कराया। ड्राइवर फरार हो गया।
रविवार रात 12.30 बजे की यह घटना बताई जा रही है। 60 यात्रियों को लेकर वीडियो कोच बस उज्जैन से रवाना होकर कानपुर जा रही थी। बड़नगर रोड पर नलवा के पास सामने से आ रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। महाकाल थाना टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया घटना में फिलहाल ट्रक ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। बस वाले की गलती नहीं पाए जाने पर उसे रात में ही रवाना कर दिया। हादसे में बबलू सोनकर निवासी फतेहपुर, योगेंद्र व ट्रक ड्राइवर हीरालाल घायल हाे गया। ड्राइवर को इंदौर रैफर किया गया। टीआई वास्कले ने बताया कि नलवा रोड पर जिस जगह हादसा हुआ वह टर्न है और ट्रक की
गति तेज होने से ड्राइवर उसे नियंत्रित नहीं कर पाया जिसकी वजह से हादसा होना सामने आया। ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में बस ड्राइवर की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने ट्रक थाने पर खड़ा कराया।
ट्रक व बस भिड़ंत में घायल यात्री।