- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Two People Beaten Up For Not Gambling Case On 6 People
जुआ नहीं खेलने पर दो पक्षाें में मारपीट, 6 लोगांे पर केस
नीलगंगा की राजीव र| कॉलोनी में जुआ नहीं खेलने की बात पर युवकों के बीच आपस में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। नीलगंगा पुलिस ने बताया नवीन राव निवासी उत्तमनगर पंवासा की रिपोर्ट पर संदीप नरवले, सुमित नरवले व सतीश निवासी राजीव र| कॉलोनी के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष से सुमित की रिपोर्ट पर नवीन राव, कुलदीप राव व पवन निवासी राजीव र| कॉलोनी के खिलाफ कायमी की गई।
युवक को पीटा, तीन पर केस : उज्जैन। मक्सी रोड स्थित शंकरपुर में पुराने विवाद को लेकर युवक को घेरकर मारपीट की गई। चिमनगंज मंडी पुलिस ने अनिल पिता प्रेमसिंह निवासी शिप्रा विहार की रिपोर्ट पर क्षेत्र में रहने वाले पूनमचंद्र गौड़, रवि व कपिल के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।