पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Two Sides Clash In Fight Of Children Vandalism In Vehicles

बच्चाें के झगड़े में दो पक्ष भिड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार्तिक चौक क्षेत्र के समीप बाड़ी मोहल्ला में मंगलवार दोपहर बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद बड़े भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ही पक्ष ने एक-दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। तीन लोग घायल हुए हैं। क्राॅस केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

बाड़ी मोहल्ला में मुस्लिम परिवार के यहां विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान गली में रहने वाले बच्चों के बीच झगड़ा होने से बात बढ़ गई। गाड़ियों के अलावा घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। मारपीट में तीन लोग घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महाकाल थाना टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया शाहरूख पिता नवाब खां की रिपोर्ट पर राजू, हाइल निवासी छोटी तोड़ी, आशिक समद निवासी बेगमपुरा, नवेद खान, छैनू, अरशाद निवासी अंडागली के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष से नवेद खान निवासी अंडागली की रिपोर्ट पर शाहरूख, तवरेज, समीर निवासी बाड़ी मोहल्ला के खिलाफ भी मारपीट व तोड़फोड़ की कायमी की गई है।

खबरें और भी हैं...