पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूडीए कर्मचारी ने दस्तावेज फेंके, ईई से अभद्रता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा प्रश्न का जवाब तैयार करने के लिए दस्तावेजों की फोटोकॉपी को लेकर सोमवार को यूडीए में विवाद हो गया। कर्मचारी नजीर खान ने दस्तावेज फेंक दिए और कार्यपालन यंत्री घनश्याम शुक्ला के साथ में अभद्रता की।

जेके नर्सिंग होम को लेकर विधायक मुरली मोरवाल ने विधानसभा में प्रश्न लगाया है। यूडीए को विधानसभा में जवाब प्रस्तुत करना है। इसको लेकर सोमवार को ईई घनश्याम शुक्ला ने खान को दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के लिए कहा था। खान ने इनकार करते हुए दस्तावेज फेंक दिए। विवाद शाम 5 बजे हुआ। शाम के 5.30 बजने पर कर्मचारी ने कहा- कार्यालय का समय पूरा हो गया है, अब मैं कार्य नहीं करूंगा। यूडीए के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण गेहलोत ने बताया कर्मचारी ने ईई शुक्ला को कार्य करने से इनकार करने के साथ अभद्रता की है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। खान मिस्त्री के पद पर पदस्थ है।

खबरें और भी हैं...