- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Uda Mill39s 8018 Hectare Land Ready To Be Taken For 100 Crores
यूडीए मिल की 8.018 हेक्टेयर जमीन 100 करोड़ में लेने को तैयार
बिनोद-बिमल मिल जमीन पर स्मार्ट कॉलोनी और मार्केट बनेंगे, 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था
आगर रोड पर स्थित बिनोद-बिमल मिल की जमीन को मास्टर प्लान 2021 के आधार पर आवासीय और व्यावसायिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने डेवलपर्स और रियल एस्टेट कंपनियों से भी प्रस्ताव मांगे हैं। जिला प्रशासन के माध्यम से इन प्रस्तावों को राज्य शासन को भेजा जाएगा। सबसे अच्छे प्रस्ताव को सरकार मंजूरी दे सकती है। इससे प्राप्त राशि में से मिल मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।
बिनोद मिल की 18.018 हैक्टेयर जमीन को बेच कर मजदूरों की बकाया राशि व उस पर ब्याज का भुगतान किया जाना है। बिनोद मिल की इस कीमती जमीन की अच्छी कीमत मिले, इसके लिए प्रशासन ने स्मार्ट सिटी कंपनी के माध्यम से प्रस्ताव दे सकते हैं। कलेक्टर शशांक मिश्र का कहना है कि सरकारी, अर्द्ध सरकारी एजेंसियों, डेवलपर्स आदि अपने प्रस्ताव देंगे। 21 मार्च तक जितने प्रस्ताव आएंगे, उन्हें राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। इनमें से जो सबसे अच्छा प्रस्ताव होगा, उसे सरकार मंजूर कर सकती है। 2021 के मास्टर प्लान में यह जमीन आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए है। स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप जैन का कहना है कि जिला प्रशासन के लिए स्मार्ट सिटी ने ईओआई जारी किया है। इसकी आखिरी तारीख 21 मार्च है। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बंद मिलों की जमीन पर स्मार्ट कॉलोनी, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, मेडिकल कॉलेज आदि बनाने का प्लान बना है। ये क्षेत्र सभी तरह की सुविधाओं से पूर्ण होंगे। इनमें 24 घंटे बिजली-पानी प्रदाय होगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव हैं।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
इस जमीन से मजदूरों के बकाया 97 करोड़ का भुगतान भी करना है प्रशासन को
एक नजर में
मिल श्रमिक
4353
बकाया राशि
97 करोड़
जमीन
8.018 हेक्टेयर
बिनोद-बिमल मिल की जमीन, जिसे राज्य शासन को बेचकर मिल के श्रमिकों को भुगतान किया जाना है। फोटो अशोक मालवीय
आवासीय, सह-व्यावसायिक प्राेजेक्ट की प्लानिंग है