उज्जैन की प्रिया को इंदौर में मिला यंग अचीवर अवॉर्ड
उज्जैन | योग गंगा योगिक साइंटिफिक एंड स्पिरिचुअल रिसर्च फाउंडेशन, निशा जोशी योगा एकेडमी एवं शिवा योगा एंड वेलनेस स्टूडियो द्वारा ग्लोबल प्राइड विमेंट अवॉर्ड 2020 समारोह इंदौर में हुआ। इसमें उज्जैन की अभिनेत्री व मॉडल प्रिया तिवारी को यंग अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह की अतिथि इंदौर की पूर्व महापौर मालिनी गौड़ थीं। इस मौके पर प्रिया ने बतौर ज्युरी मेंबर शहर की 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित भी किया।