पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिमनास्टिक चैंपियनशिप में वर्मा द्वितीय व औटि तृतीय रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | 49वीं आॅल इंडिया रेलवे जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप 4 से 6 मार्च तक आगरा में हुई। प्रतियोगिता में रेलवे के सभी जोन की टीम ने भाग लिया। इसमे क्रमशः पश्चिम रेलवे के खिलाड़ी सुंदर वर्मा ने पैरलल बार पर द्वितीय स्थान एवं विनायक औटि ने हाई बार पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्पर्धा में विकास सारस्वत एवं राजकुमार सोलंकी ने निर्णायक एवं सरफराज अहमद ने सिलेक्शन कमेटी में अपनी भूमिका निभाई। 27 से 31 मार्च तक हैदराबाद में होने वाली सीनियर नेशनल में भारतीय रेलवे की टीम में वर्मा, औटि एवं सरफराज को कोच के पद पर नियुक्त किया है। जानकारी पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशिक्षक विकास सारस्वत ने दी।

खबरें और भी हैं...