पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Vikram Did Not Manage Inter University Competition In Amritsar Gymnastics Association Set Up Camp At Its Level

अमृतसर में होगी इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धाविक्रम ने नहीं किया प्रबंधन, जिम्नास्टिकएसोसिएशन ने अपने स्तर पर शिविर लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर में आयोजित अखिल भारतीय

विश्वविद्यालयीन जिम्नास्टिक स्पर्धा की तैयारी के लिए 2 मार्च से विक्रम विवि अपनी टीम के खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण के लिए शिविर लगाने वाला था। विवि द्वारा 3 मार्च तक आदेश पत्र जारी नहीं हुआ। इधर खिलाड़ी कैंप में आने की तैयारी कर चुके थे तो अानन-फानन में जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन ने 4 मार्च से अपने खर्च पर खिलाड़ियों के लिए 7 दिवसीय कैंप आयोजित कर लिया। इधर विवि से अब तक पत्र जारी नहीं किया है और खिलाड़ियों के आवास, भोजन की व्यवस्था भी नहीं की।

जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सचिव ओपी शर्मा ने बताया विक्रम विवि के खिलाड़ियों के लिए स्पर्धा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें पदक जीतने वाले खिलाड़ी विश्वविद्यालयीन खेलो इंडिया स्पर्धा में भागीदारी कर सकेंगे। हालांकि विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाड़ी पिछले 10 सालों से अभा विश्वविद्यालयीन स्पर्धा में पदक जीत रहे हैं। विक्रम विवि कई सालों से राष्ट्रीय स्पर्धा में कैंप आयोजित नहीं कर रहा है। इस बार जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के आग्रह पर विक्रम विवि द्वारा 2 मार्च से कैंप आयोजित करने की बात की थी लेकिन विक्रम के खेल विभाग से कैंप के लिए 8 मार्च तक कोई प्रबंधन नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...