पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Vikram University Team Ready 10 Players Will Play Inter University

विक्रम विश्वविद्यालय की टीम तैयार, 10 खिलाड़ी खेलेंगे इंटर यूनिवर्सिटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माधव कॉलेज और रेलवे जिम में अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन जिम्नास्टिक स्पर्धा के लिए आयोजित विक्रम के खिलाड़ियों का स्पेशल ट्रेनिंग कैंप बुधवार को समाप्त हो गया। विक्रम विश्वविद्यालय की जिम्नास्टिक टीम गुरुवार को अमृतसर की गुरुनानक यूनिवर्सिटी में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने के लिए रवाना होगी।

विक्रम विवि के खेल निदेशक निश्चल यादव ने बताया टीम में पुरुष वर्ग के खिलाड़ी आशुतोष वर्मा, रितेश जाधव, मोहित पंजाबी, रूद्राक्ष मांडीवाल, अभिषेक उपाध्याय, तन्मय भावसार, राहुल चौहान व ऋषिराज सिंह चौहान और महिला वर्ग की समरन जावा व मानसी चौरसिया सहित कोच व मैनेजर के रिजर्वेशन भी कन्फर्म हो गए हैं। प्रशिक्षक ओपी शर्मा ने बताया खिलाड़ियों की यूं तो पैरेलल बार, फ्लोर बार, पॉमल हॉर्स ,बैलेंस बीम, होरिजेंटल बार की प्रैक्टिस कराई है लेकिन पैरेलल बार और पॉमल हॉर्स पर सबसे जोर दिया। विक्रम विवि और जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन को उम्मीद है कि इंटर यूनिवर्सिटी जिम्नास्टिक स्पर्धा में हमारी टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतेगी। यदि इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब हुए तो वे विश्वविद्यालयीन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भागीदारी कर सकेंगे।

अमृतसर की गुरुनानक यूनिवर्सिटी में होगी राष्ट्रीय स्पर्धा

कैंप में शामिल खिलाड़ी जो इंटरयूनिवर्सिटी स्पर्धा विक्रम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खबरें और भी हैं...