- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Weight Of Malnourished Children Increased By Linked Knots
जुड़ी-बुटियों से बढ़ाया कुपोषित बच्चों का वजन
इनके जैसे बच्चों को कुपोषित से सुपोषित बनाने में पेंशनर्स की भूमिका है। उन्होंने पेंशन से मदद कर इन बच्चों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी से कुपोषण से मुक्त कराया। उन्हें आयुर्वेदिक जुड़ी दिन और खीर व जड़ी बूटी के तेल से मालिश कर उपचारित किया। उन्हें लड्डू और खिलौने भी दिए।
पहले बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में सत्तू और अश्वगंधा की खीर बनाकर दी जाती थी। जिले में एक आयुष चिकित्सक एसएन पांडेय ने कुपोषण के निवारण के लिए नया प्रयोग किया। उन्होंने अश्वगंधा, सतावरी, मुलेठी और सौंठ को क्षीरपाक विधि से तैयार कर अति कुपोषित बच्चों के लिए आहार और महामाश तेल से मालिश का शैड्यूल बनाया। 21 दिन के शिविर का टारगेट तय किया। एकीकृत बाल विकास सेवा महिला एवं बाल विकास परियोजना अफसरों को इसके बारे में बताया। बजट नहीं होने के कारण उन्हें जन सहयोग लेना पड़ा और पेंशनर्स एसोसिएशन की मदद भी ली और शिविर लगाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के पास इसके लिए कोई बजट नहीं था लेकिन विभाग ने आंगनवाड़ी के बच्चों को शिविर में पहुंचाना शुरू किया। मप्र सहकारिता विभाग पेंशनर्स संघ और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना क्र. 2 में 21 दिनी कुपोषण से सुपोषण आयुर्वेद उपचार शिविर ढांचा भवन आंगनवाड़ी में रखा। परियोजना अफसर गौतम अधिकारी थे। पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने कहा-शिविर में अतिकुपोषित और मध्यम कुपोषित 5-5 बच्चे पंवासा और 50 बच्चे ढांचा भवन के थे। इन बच्चों का वजन 200 ग्राम से लेकर 900 ग्राम तक बढ़ा है। शिविर निर्देशक डॉ. पांडे ने कुपोषण और कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी सुझाए। राधेश्याम सोनी, हरिशंकर शर्मा, प्रदीप बदनोरे ने भी सहयोग दिया। डॉ. पांडे का कहना है कि एक बार कुपोषण से मुक्त होने पर बच्चे घर पर जो भी भोजन बने, उसे ग्रहण कर सुपोषित बने रह सकते हैं। एक नियमित दिनचर्या से उन्हें लंबे समय तक कुपोषण से मुक्त रखा जा सकता है। उन्हें घर पर बना भोजन दें।
ढांचा भवन में लगाए शिविर में बच्चों का वजन 900 ग्राम तक बढ़ा
यह है कृष्णा पूजा। शिविर के पहले दिन इसका वजन 7.100 किलो था जो 21 दिन में बढ़कर 7.900 किलो हो गया है।
यह है देव अशोक। शिविर के पहले दिन इसका वजन 7.100 किलो था जो 21 दिन में इलाज के बाद बढ़कर 8.00 किलो हो गया है।