- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News When Asked To Reduce The Voice Of Dj On Holi The Miscreants Vandalized The Woman39s House The Police Took Out A Procession
होली पर डीजे की आवाज कम करने को कहा तो बदमाशों ने हुड़दंग कर महिला के घर में की थी तोड़फोड़, पुलिस ने जुलूस निकाला
उज्जैन | अंकपात मार्ग पर गायत्रीनगर में होली पर हुड़दंग कर महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों का चिमनगंज मंडी पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाशों ने कान पकड़कर बैठक लगाई व माफी मांगते रहे। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया विशाल, सुनील, दिलीप निवासी बजरंग नगर को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ गायत्रीनगर निवासी ममलाबाई ने रिपोर्ट की थी कि उक्त युवक होली पर हुड़दंग करते हुए तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे और उनसे आवाज कम करने के लिए कहा तो गाड़ियों को नुकसान पहंुचाया व घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उक्त युवकों ने मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।