- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Women Will Perform Shankhadhwani And Student Surya Namaskar
महिलाएं शंखध्वनि और छात्र सूर्य नमस्कार करेंगे
नईदिल्ली में हुए इंडो-रशियन (भारत-रशिया) फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन 2020 में उज्जैन के कलाकारों ने मालवी लोक नृत्य के साथ कथक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 7 व 8 मार्च को एम्बेसी ऑफ रशिया इन इंडिया आैर एक्जिबिशन इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में यह सेलिब्रेशन रखा गया था। जिसमें शहर की नृत्यांगना प्रतिभा रघुवंशी एलची ने अपने समूह के साथ मालवी लोक नृत्य आैर शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भारत के हर राज्य से नृत्य दलों ने सहभागिता की। इनमें प्रतिभा रघुवंशी ने मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए नृत्य प्रस्तुति दी। द रशियन फेडरेशन के एम्बेसेडर निकोलेय रिश्तोविच कुडाशेव ने प्रतिभा को सम्मानित भी किया। नृत्य दल में प्रतिभा के साथ अनन्या गौड़, आरोही आठवले, अंतरा आठवले, ईशानी भट्ट, सानिका साठे, परिधि रिमझा, अनर्घ्या गौड़ और नव्या जोशी ने सहभागिता की। इनके साथ रामचंद्र गंगोलिया, अजय गंगोलिया, विजय गंगोलिया और शिवानी गंगोलिया ने गायन और वादन पर संगत की।
संभवनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में हुआ पंचाह्निकामहोत्सव, महिलाओं ने फाग उत्सव भी मनाया
उज्जैन | विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट स्थित संभवनाथ श्वेतांबर जैन मंिदर में संभवनाथ महिला मंडल ने 3 से 7 मार्च तक पंचाह्निका महोत्सव का आयोजन किया। अध्यक्ष सुधा गुप्ता व सचिव इंदु सकलेचा ने बताया पहले दिन नवकार मंत्र के जाप और चार िदन मंदिर में अलग-अलग पूजा रखी। आखिरी दिन हनुमंत बाग स्थित आदेश्वर जैन मंदिर में मंडल द्वारा पूजा पढ़ाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया।
इंडो-रशियन फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन
कलाकारों के मालवी लोक नृत्य व कथक ने रंग जमाया
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
विक्रम संवत 2077 का आरंभ 25 मार्च गुड़ी पड़वा से होगा। पारंपरिक नववर्ष का शुभारंभ शिप्रा नदी के रामघाट पर सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा। बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा शंखध्वनि की जाएगी। गुरु अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा सूर्यनमस्कार किया जाएगा। वैदिक संवत्सर मंत्रों का पाठ किया जाएगा।
बुधवार को इस आयोजन को लेकर पंडित आनंद शंकर व्यास की अध्यक्षता में महर्षि सांदीपनि पंच सहस्त्राब्दि एवं नववर्ष आयोजन समिति की बैठक बड़े गणेश मंदिर में हुई। पंडित व्यास ने बताया 25 मार्च को सुबह 6.27 बजे सूर्योदय वेला में अर्घ्य दिया जाएगा। इससे पहले बड़े गणेश मंदिर से कलश यात्रा शुरू होगी इसमें इस्कॉन एवं गायत्री शक्तिपीठ के भक्तों सहित बड़ी संख्या में अन्य समाजजन एवं महिला-पुरुष शामिल होंगे। बंगाली समाज की महिलाओं के द्वारा शंखनाद के बाद कार्यक्रम शुरू होगा। इस अवसर पर विद्वानों द्वारा संवत्सरों का पाठ, कलश एवं धर्मध्वजा का पूजन किया जाएगा। पंडित जगराम गुप्त सम्मान से विद्वान को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डॉ योगेश शर्मा, डॉ दिनेश जैन हायकमान, पार्षद लीलाबाई, यशोदा शर्मा, विनोद काबरा, पं. विनोद पंड्या, विजयनारायण व्यास शामिल थे।
नईदिल्ली में हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले उज्जैन के कलाकारों को रशिया के एंबेसेडर द्वारा सम्मानित भी किया गया।
नववर्ष का स्वागत अर्घ्य देकर करेंगे