- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News World Hindu Mahasangh Protestors Demonstrated On Agar Raid Accidents Not Happening On A Daily Basis
विश्व हिंदू महासंघ पदाधिकारियों ने आगर राेड पर प्रदर्शन कर कहा- गतिरोधक नहीं होने से रोज हो रही दुर्घटनाएं
उज्जैन | विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर में कृषि उपज मंडी गेट पर प्रदर्शन किया। महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा मालवीय व नगर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शाह
लाला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन मुर्दाबाद, मौत के चौराहों पर स्पीड ब्रेकर बनाओ, दुर्घटनाओं, मौत को रोक लगाओ के नारे लगाए। यही नारे लिखे बैनर लेकर वे सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलेक्टर शशांक मिश्र के नाम सीएसपी पल्लवी शुक्ला, थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर को ज्ञापन भी दिया। अर्जुन सोलंकी, नंदू सोलंकी, हेमंत सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।