- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News 108 April Horoscope Will Be Held In Khairai From 26 April
खैराई में 26 अप्रैल से होगा 108 कुंडीय महायज्ञ
नटेरन| ग्राम खैराई में 26 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ की व्यवस्थाओं को लेकर श्री श्री 1008 महंत कनक बिहारी महाराज के सानिध्य में शनिवार को दोपहर 1 बजे बैठक का आयोजन हुआ। इसमें अशोकनगर और गुना जिले के वरिष्ठजनों ने भी भाग लिया। सर्व सहमति से यज्ञ समिति का अध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव दादा अजय सिंह रघुवंशी को नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष दादा बदन सिंह रघुवंशी हिनौतिया वालों को नियुक्त किया। बासौदा पूर्व विधायक हरिसिंह बड्डा के संरक्षण में ग्राम नटेरन ने अखण्ड भंडारा होने की बात हुई। भोजन व्यवस्था समिति की जिम्मेदारी नटेरन को निभाने की बात हुई, जिसमें नरखेड़ा व अन्य गांव का भी सहयोग रहेगा। बैठक में अजय सिंह, बदन सिंह, हरि सिंह बड्डा के साथ ही पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी, समाज उपाध्यक्ष कैलाश सिंह खरी वाले, संजय बाबू खेजड़ा आदि शामिल थे।