पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News 15 Students Of Government School Who Score More Than 85 Marks In Class 10 Will Get Scholarship Of 11 11 Thousand

10वीं में 85% से ज्यादा अंक लाने वाले सरकारी स्कूल के 15 विद्यार्थियों को मिलेगी 11-11 हजार की स्कॉलरशिप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरदार गुरुचरण सिंह को किया याद

गुरुद्वारे में समरसता लंगर लगा

सुबह स्वर्णकार कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में समरसता लंगर का आयोजन हुआ। इस मौके पर विदिशा विधायक शशांक भार्गव, पूर्व मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा, विदिशा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मुन्ना भैया जैन, पूर्व नपाध्यक्ष ज्योति शाह, सुरेश मोतियानी, श्यामसुंदर शर्मा, मनोज कटारे, पंकज पांडे आदि मौजूद रहे। शाम को गोशाला में पहुंचकर कई लोगों ने गायों की घास खिलाई।

विदिशा| 10वीं में 85 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले जरूरतमंद प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के हर साल 11 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। विदिशा के पूर्व स्वर्गीय सरदार गुरुचरण सिंह की स्मृति में हर साल स्कॉलरशिप दी जाएगी। पहले साल 10वीं पास करने वाले 15 छात्रों को यह स्कॉलरशिप मिलेगी और इसके बाद 12वीं में भी स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस तरह हर साल 30 छात्रों को 11-11 हजार रुपए की मदद मिलेगी। यह घोषणा गुरुवार को उनकी पुण्यतिथि पर उनके बेटी भाजपा नेत्री सुखप्रीत सिंह कौर और पुत्र तेजेंद्रसिंह बन्नू ने की।
खबरें और भी हैं...