- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News 2800 Electricity Poll Notice For Rent Of 3 Sub Stations To Napa Electricity Company
2800 बिजली पोल, 3 सब स्टेशनों के किराए के लिए नपा बिजली कंपनी को देगी नोटिस
नगर पालिका कार्यालय का बिजली कनेक्शन पांचवे दिन भी नहीं जुड़ सका। लगातार तीसरे दिन नपा कार्यालय की बिजली जनरेटर से ही रोशन हुई। अब इस मामले में नपा प्रबंधन भी सख्त होने के मूड में है। प्रबंधन द्वारा बिजली कंपनी को नोटिस भेज कर नगर की सड़कों पर लगे 28 सौ से अधिक खंबों और ट्रांसफार्मरों का शुल्क मांगा जाएगा।
सालों पुरानी विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद बकाया 16 लाख रुपए की वसूली नहीं होने पर बिजली कंपनी ने 5 मार्च को नपा कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया था। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद नपा प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया था। इसके बाद प्रबंधन ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से चर्चा कर बिजली कनेक्शन जोड़ने को कहा था। कंपनी ने बकाया पहले बकाया राशि जमा करने की बात कह कर नपा प्रबंधन को इंकार कर दिया। इसके बाद से नपा प्रबंधन द्वारा लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है लेकिन बिजली कंपनी के अफसर प्रबंधन के पत्र को तवज्जो नहीं दे रहे। इन हालातों में शुरूआती दो दिन तक तो नपा की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। इसके बाद नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नपा ने कार्यालय की बिजली व्यवस्था के लिए जनरेटर का उपयोग शुरू कर दिया।
नपा प्रबंधन द्वारा लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा, लेकिन कंपनी के अफसर पत्र को तवज्जो नहीं दे रहे
अब तक एक भी पत्र का जवाब नहीं आया
बिजली कंपनी द्वारा राशि भुगतान संबंधित न तो कोई पत्र हमें भेजा है और न ही कोई नोटिस दिया। कनेक्शन कटने के बाद हमने 4 पत्र भी भेजे, लेकिन उनका भी जवाब नहीं मिल सका। सरकारी काम मौखिक नहीं होते। उनकी तरफ से लिखित जानकारी मिले तो हम राशि का भुगतान करें। हमने अपनी तैयारियां कर रखी हैं।
रोहित तोमर, बिजली व्यवस्था प्रभारी नपा सिरोंज।
हम भी राशि वसूली संबंधित नोटिस भेजेंगे
गिरिश श्रीवास्तव, सीएमओ नपा सिरोंज।
राशि जमा होने के बाद ही नपा का कनेक्शन जुड़ सकेगा
राहुल सिंह ठाकुर, एई बिजली कंपनी सिरोंज।
अब नपा भी एक्शन की मूड में
बिजली कंपनी के रुख को देखते हुए नपा प्रबंधन भी अब एक्शन के मूड में आता दिखाई दे रहा है। नपा ने नगर में बिजली के पोल और बिजली टांसफार्मरों की गिनती करवाना शुरू कर दी है। नगर की सड़कों पर 28 सौ से अधिक बिजली के पोल लगे हुए हैं। इनके अलावा बिजली कंपनी के 3 सब स्टेशन भी नपा के दायरे में ही हैं। अभी तक नपा द्वारा बिजली कंपनी से इनका कोई किराया नहीं लिया जाता था। अब प्रबंधन इस किराए की वसूली की तैयारी में जुट गया है। हालांकि नपा ने बिजली कंपनी का नल कनेक्शन जाेड़ दिया है।
नपा कायालय की बिजली जनरेटर से जलाई जा रही है।