पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिविल कालोनी में नकदी सहित 35 हजार की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरवाई| सिविल कालोनी में तहसीलदार के बंगले के पास ही आईसीडीएस परियोजना पर्यवेक्षक मधु सक्सेना के निवास को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने सूने घर में ताला तोड़कर रात में पूरा सामान बिखरा दिया। पुलिस थाना कुरवाई में दी गई सूचना के अनुसार एक सोने की अंगूठी 3 ग्राम, 3 जोड़ी चांदी के पायल, बिछिया, चांदी लगभग 100 ग्राम, मिक्सी, कपड़े, इस्त्री करने की प्रेस, मोबाइल नोकिया कंपनी का और नकदी 3 हजार रुपए अलमारी से चोरी हो गए। सिविल लाइन में जहां अधिकारी कर्मचारी एवं संभ्रांत परिवार के लोग रहते हैं वहां इस तरह की चोरी की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस सब इंस्पेक्टर यूएस मिश्रा ने बताया कि एसके सक्सेना की रिपोर्ट पर मामले में धारा 379 आईपीसी के तहत कायम कर जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...