- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News A Mentally Deranged Youth Ruins The Statue Of A Former Priest In Devpur
मानसिक विक्षिप्त युवक ने देवपुर में पूर्व पुजारी की प्रतिमा की खंडित
सिरोंज| देवपुर में कुंड परिसर के समीप स्थित पूर्व पुजारी की प्रतिमा मंगलवार रात को मानसिक विक्षिप्त ने खंडित कर दी। बुधवार सुबह प्रतिमा को खंडित अवस्था में दिखाई देने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर टीआई शकुंतला बामनिया भी पहुंचे। इसी बीच लोगों ने परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरों की जांच की तो हकीकत सामने आई। गांव में रहने वाला एक मानसिक विक्षिप्त युवक प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। जानकारी लगने पर मानसिक विक्षिप्त के परिजन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के समक्ष खेद भी जताया। परिजनों ने स्वयं के खर्च पर पुजारी की नई प्रतिमा स्थापित करने की बात भी इस दौरान कही। मौजूद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच इस संबंध में चर्चा चल रही है। टीआई शकुंतला बामनिया ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज में जो युवक दिखाई दे रहा है वह मानसिक विक्षिप्त है। स्थानीय समिति और ग्रामीण आपस में चर्चा कर रहे हैं। वे यदि शिकायत करते हैं तो मामले में प्रकरण कायम किया जाएगा।