पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News A Painting Of Rajwada Of Indore Made Using Six Thousand Old Jeans To Convey The Message Of Cleanliness

छह हजार पुरानी जींस का इस्तेमाल कर स्वच्छता का संदेश देने के लिए बनाई इंदौर के राजवाड़ा की पेंटिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

100 कलाकारों में विदिशा की बेटी भी शामिल

स्वच्छता को लेकर इंदौर के कलाकारों 100 कलाकारों ने 10 हजार वर्गफीट की पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। इस टीम में विदिशा के नीमताल गांधी चौक निवासी राजकुमार नेमा की प्रतिभाशाली बेटी नीतू नेमा ने भी 100 कलाकारों की सूची में शामिल होकर यह प्रतिभा दिखाई।

आईपीएस एकेडमी इंदौर में फाइन आर्ट्स बीएफए की स्टूडेंट नीतू नेमा द्वारा इंदौर में 1 मार्च को स्वच्छता का संदेश देने के लिए 10 हजार वर्ग फीट की बनाई राजवाड़े की कलाकृति स्वच्छता का संदेश जनजन में पहुंचाने के लिए बनाई थी। इसे वर्ल्ड बुक रिकार्ड यूनाइटेड किंगडम लंदन में शामिल किया गया है।

यह पेंटिंग इंटरनेशनल कलाकर साहिल लहरी के मार्गदर्शन में मार्डन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट इंदौर के मैदान में बनाई गई। उनके द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग व कलाकृति के लिए 6 हजार वेस्ट जींस का उपयोग किया गया था। इस कलाकृति को दिल्ली से आई यूके की टीम द्वारा भी सराहा गया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ल्ड रिकार्ड के अंतर्गत कचरे को रिसाईकिल, रियूज और रिफ्यूज यानी ट्रिपल आर के तहत पुराने फटे जींस का उपयोग पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इंदौर के राजवाड़े की सबसे बड़ी कलाकृति बनाई। इस बारे में नीतू नेमा ने बताया कि इस वर्ल्ड रिकार्ड का मुख्य उद्देश्य देश में चल रहे स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

जींस से बनाई पेंटिंग

नीतू नेमा
खबरें और भी हैं...